FEATUREDGadgetsGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

‘BJP वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार का बजबजाता गटर’:आर.पी. सिंह

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी डबरे से होते हुए गटर तक पहुंच गई है। कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य आर.पी. सिंह ने अब भाजपा को गटर बताया है। उन्होंने कहा, भाजपा वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार का बजबजाता गटर है, जिसमें फूल लगाकर लोगों को फूल बनाया जाता है। जिससे भाजपा के नेता अपना उल्लू सीधा करते हैं। एक दिन पहले भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को डबरा बताया था।

भाजपा विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता आर.पी. सिंह ने कहा,भाजपा का चरित्र ही जनता से वादा करना और धोखा देना है। 2003 में सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने प्रदेश के बेरोजगारों को 500 रुपए बेरोजगारी भत्ता और किसानों को एक हजार पर महीना पेंशन देने का वादा किया था। 15 साल सत्ता में रहने के बाद उस वादे को पूरा नहीं किया गया।केंद्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा ने 15लाख रुपए सभी के खाते में डालने, 100 दिन में महंगाई कम करने, दो करोड़ प्रति वर्ष रोजगार देने, रसोई गैस के दाम कम करने वादा किया था। आज ठीक इसके विपरीत लोगों के खाते से पैसा निकालने पर मोदी सरकार टैक्स ले रही है। रोजगार देना दूर की बात लोगों के हाथों से रोजगार छीना जा रहा है। रसोई गैस के दाम मनमोहन सरकार के दौर से तीन गुना ज्यादा हो चुकी है।

कहा -भाजपा नेताओं के चेहरे दागदार

प्रदेश कांग्रेश संचार विभाग सदस्य आर.पी. सिंह ने कहा, भाजपा में जितने भी नेता हैं सभी के चेहरे दागदार हैं। वे किसानों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ में मुद्दा विहीन हो चुकी है। आर.पी. सिंह ने कहा, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के जुबान से अब अमर्यादा और असभ्यता बाहर आ रही है। उन्होंने कहा, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत और अजय चंद्राकर जैसे लोग ही भाजपा की ताबूत में आखिरी कील ठोकेंगे।

यहां से शुरु हुआ है यह जुबानी विवाद

दरअसल पिछले दिनों भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बदल दिए। उसके बाद से ही मामला गर्म है। कांग्रेस ने इस बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, भाजपा में सब ठीक नहीं चल रहा है। वहां बार-बार बदलाव हो रहे हैं। एक दिन पहले भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, छत्तीसगढ़ भाजपा बहती हुई नदी है। यहां नित नए बदलाव होते हैं। नए जोश, नए खून को अवसर दिया जाता है। इसका बहता हुआ पानी सभी पीते हैं, मगर कांग्रेस तो डबरा (किसी बड़े गड्‌ढे का गंदा पानी) है। उसमें सड़ांध उठ रही है, इसलिए उसे कोई उपयोग नहीं कर रहा है।

‘कांग्रेस डबरा पार्टी, सड़ांध मार रही’:पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का तंज; कहा-BJP बहती नदी, इसलिए नित नए बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube