छत्तीसगढ़

पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने लगाया मौत को गले, फंदे पर लटकी मिली लाश

भिलाई। नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डिपरापारा निवासी चंचल यादव (22 वर्ष) की रवि यादव के साथ शादी हुई। रवि मजदूरी करता है। उसकी पत्नी चंचल मेडिकल स्टोर में काम करती थी। दोनों के बीच विवाद हुआ। गुरुवार को चंचल के मायके से परिजनों को बुलाया गया।

वे समझा बुझाकर चले गए। रात में फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। चंचल तैश में आकर कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। रवि ने उसे दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। सुबह जब रोशनदान से देखा, तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

Admin

Reporter