विजय सलगांवकर फिर लौटेंगे बड़े पर्दे पर, मेकर्स ने रिलीज डेट से भी उठाया
मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित सस्पेंस-थ्रिलर फ्रैंचाइजी ‘दृश्यम’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3: द कंक्लूजन’ को लेकर लंबे समय से जारी इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बने सस्पेंस के बीच अजय देवगन ने बड़ा अपडेट शेयर किया है।
अजय देवगन ने जानकारी दी है कि ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर 9 सितंबर को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। फिल्म की पिछली दोनों फिल्मों में विजय सलगांवकर के किरदार ने दर्शकों को अपनी चालाकी और दिमागी खेल से खूब रोमांचित किया था। अब तीसरे पार्ट में कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी, इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता है।
क्या खुलेगा विजय सलगांवकर का राज?
‘दृश्यम’ की कहानी का सबसे बड़ा आकर्षण उसका सस्पेंस और विजय सलगांवकर का पुलिस को चकमा देने वाला अंदाज रहा है। तीसरे पार्ट के नाम में ही ‘द कंक्लूजन’ यानी निष्कर्ष का संकेत है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार विजय का राज खुलेगा या वह एक बार फिर पुलिस को मात देने में कामयाब होगा?
रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा
फिल्म के ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। अब फैंस की नजर 9 सितंबर को रिलीज होने वाले ट्रेलर पर टिकी है। माना जा रहा है कि ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा और तेज हो सकती है।
अजय देवगन के साथ फिल्म की कहानी और रहस्य को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। अब देखना दिलचस्प होगा कि विजय सलगांवकर इस बार क्या नया खेल रचते हैं और ‘दृश्यम’ की कहानी का असली कंक्लूजन किस तरह होता है।

