FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

11.48 लाख की स्वीकृति के बाद भी 5 साल तक नहीं बना स्कूल भवन, प्रशासनिक लापरवाही से पढ़ाई प्रभावित

बिलासपुर। तखतपुर विकासखंड के ग्राम घुटकू के स्टेशन पारा में प्राथमिक स्कूल भवन निर्माण का मामला प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ गया। वर्ष 2021 में नए स्कूल भवन के निर्माण के लिए 11 लाख 48 हजार रुपये की स्वीकृति मिलने के बावजूद पांच वर्षों तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को आज भी पर्याप्त शैक्षणिक सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

शिक्षा के दावों की खुली पोल: घुटकू में पीपल पेड़ के नीचे लग रहा स्कूल, मचा हड़कंप तो मौके पर पहुंचे डीईओ

तखतपुर विकासखंड के ग्राम घुटकू के स्टेशन पारा में प्राथमिक स्कूल भवन निर्माण का मामला प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ गया। वर्ष 2021 में नए स्कूल भवन के निर्माण के लिए 11 लाख 48 हजार रुपये की स्वीकृति मिलने के बावजूद पांच वर्षों तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इससे

जानकारी के अनुसार, स्कूल भवन निर्माण के लिए शासन से राशि स्वीकृत होने के बाद भी संबंधित विभाग समय पर निर्माण एजेंसी तय नहीं कर सका। प्रशासनिक स्तर पर फाइलें लंबित रहने और समन्वय के अभाव के कारण परियोजना वर्षों तक ठंडे बस्ते में पड़ी रही।

ग्रामीणों का कहना है कि भवन नहीं बनने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।

अब हाल ही में प्रशासन ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को नए भवन की सुविधा मिल सके।

ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य में अब और देरी न हो तथा गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में स्कूल भवन तैयार कराया जाए, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube