FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

आवारा पशुओं का होगा ऑनलाइन पंजीयन, नगरीय निकायों को दिए गए निर्देश

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को आवारा पशुओं के पंजीयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने निकायों को भारत पशुधन पोर्टल पर आवारा पशुओं का पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा है।

छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की तैयार होगी डिजिटल कुंडली, नसबंदी-टीकाकरण की होगी ट्रैकिंग

निर्देश के बाद अब नगरीय निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद आवारा पशुओं की पहचान कर उनका निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर पंजीयन करना होगा। इससे आवारा पशुओं से संबंधित जानकारी को डिजिटल रूप से दर्ज और व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

डिजिटल रिकॉर्ड से होगी निगरानी

भारत पशुधन पोर्टल पर पंजीयन होने से आवारा पशुओं का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा सकेगा। इससे पशुओं की पहचान और उनके संबंध में उपलब्ध जानकारी को व्यवस्थित रखने में नगरीय निकायों को सुविधा होगी।

विभाग ने सभी निकायों को निर्देशों का पालन करते हुए पंजीयन प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया है। आवारा पशुओं को लेकर बढ़ती समस्याओं के बीच सरकार की इस पहल को निगरानी और प्रबंधन व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Admin

Reporter