GadgetsLatestटेक्नोलॉजीरोचक तथ्यशिक्षा

Study Tips: पोमोडोरो तकनीक से करेंगे पढ़ाई तो जरूर मिलेगी सफलता

साउथ इंडिया या हॉलीवुड साइंस फ्रिक्शन सिनेमाओं में आपने भी इस तकनीक के बारे में सुना ही होगा चलिए आज जानते है….

क्या आपको काम टालने की आदत है ? क्या आप पढ़ाई के लिए देर तक नहीं बैठ पाते ? क्या आप किसी कार्य को लम्बे समय तक नहीं कर पाते ? अगर इन सवाल का जवाब हां है तो, पोमोडोरो तकनीक आपके लिए वरदान साबित होगा।

पोमोडोरो तकनीक क्या है?

यह एक टाइम मैनेजमेंट तकनीक है, जिसमें कार्य करने के समय को छोटे-छोटे भागों में बांट दिया जाता है. इससे आपका दिमाग किसी काम को घंटों तक, बिना थके करने लायक बन जाएगा।

पोमोडोरो तकनीक प्रयोग करने का तरीका-

सबसे पहले एक Goal सेट कर लीजिए. मान लो आपको किसी सब्जेक्ट के 5 Topic तैयार करने हैं.

1. अब पहले Timer लगाकर 25 मिनट लगातार पढने बैठ जाइये फिर 25 मिनट बाद

2. 5 मिनट का ब्रेक ले लीजिये। 25 मिनट के पढाई और 5 मिनट के ब्रेक को मिलाकर 1 पोमोडोरो कहा जाता है.

3. आप इसी तरह लगातार 3-4 पोमोडोरो पूरा करिए, 3 या 4 पोमोडोरो पूरा करने के बाद एक लम्बा ब्रेक (15 से 30 मिनट) लीजिये जिसमे आप टहलना, गेम खेलना या म्यूजिक सुन सकते हैं।

4. इसके बाद फिर से पोमोडोरो शुरू कीजिये और अपने प्रतिदिन के कार्य में प्रयोग करिए।

पोमोडोरो तकनीक के फायदे-

1) हमारे दिमाग को किसी कार्य पर देर तक केंद्रित करने की एक सीमा होती है. अधिकतर लोग 20-30 मिनट से ज्यादा मन को केंद्रित नहीं रख पाते. इसलिए ये 25 मिनट के समय को प्रयोग करती है.

2) आपका मन पोमोडोरों तकनीक प्रयोग करते समय अच्छे से जानता है कि थोड़ी देर बाद उसे ब्रेक मिलेगा. अचेतन मन (Subconscious mind) में आने वाले ब्रेक का विचार होने से दिमाग में डोपामाइन हार्मोन (Dopamine Hormones) रिलीज़ होता है जिससे ध्यान कम भटकता है.

3) इसकी मदद से कोई भी लक्ष्य पूरा होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। आप इसे 1 से 2 दिन प्रयोग करके देखिए फर्क आप स्वयं महसूस करेंगे।

इस तकनीक को करने के लिए आप प्ले स्टोर से निम्न App डाउनलोड कर सकते है जिससे आपका काम आसान हो जायेगा-

1. POMODORO TIMER

2. FOCUS TO DO

3. POMODORO

यह एक साइंटिफिक तकनीक है, आप ईमानदारी और लगन से ऐसा करते है तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube