FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

सरदा में आबकारी की दबिश, 9 बल्क लीटर कच्ची शराब जब्त

बेमेतरा। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी एस.एन. साहू के मार्गदर्शन में बेरला क्षेत्र के ग्राम सरदा में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 9 बल्क लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची शराब बरामद हुई है।

 

https://www.instagram.com/reel/Dds0PfrCl0k/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==

जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को आबकारी विभाग की टीम बेरला क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि शांति ग्रीन एथेनॉल प्लांट के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और ग्राम बाजार चौक सरदा निवासी अकलेश मेहर (पिता गोवर्धन मेहर) को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद लाल रंग के प्लास्टिक थैले से 50 नग प्लास्टिक पाउच बरामद किए गए। इनमें कुल 9 बल्क लीटर गुड़ से निर्मित हाथ भट्ठी की कच्ची शराब भरी थी। जब्त शराब की कीमत करीब 1800 रुपये आंकी गई है।

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक दयालाल साहू, प्रधान आरक्षक संजय सिंह राजपूत, आरक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत और वाहन चालक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Admin

Reporter