FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल

अंबिकापुर। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में गांधीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता गर्भवती है। इस घटना के सामने आने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

अंबिकापुर से लापता नाबालिग पश्चिम बंगाल में मिली गर्भवती, मुर्शिदाबाद में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के पश्चिम बंगाल में होने की जानकारी मिली। इसके बाद गांधीनगर पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया।

पीड़िता को सकुशल वापस लाने के बाद आवश्यक वैधानिक एवं चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपी को दूसरे राज्य से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

Admin

Reporter