FEATUREDछत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

भाजपा को लगा झटका! 35 बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस का थामा हाथ

सुकमा। छत्तीसगढ़ में भाजपा का संगठन लगातार कमजोर होते जा रहा है। गुरुवार को यहां भाजपा संगठन में एक बार फिर सेंध लग गई। सुकमा में 35 भाजपा नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा में स्थानीय 35 नेताओं ने भाजपा को छोड़कर मंत्री कवासी लखमा की उपस्थिति में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली।

गौरतलब है कि भाजपा संगठन को कमजोर स्थिति से उबारने के लिए ही छत्तीसगढ़ में प्रदेश भाजपा की कमान विष्णुदेव साय को सौंपकर पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक क्षमता पर दांव खेला है। विष्णु के सामने राज्य में चुनाव दर चुनाव मुरझाते कमल को फिर खिला देने की चुनौती है। उन्हें तीसरी बार पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में भाजपा संगठन कमजोर स्थिति में पहुंच गया गया है। ऐसे में यदि स्थानीय भाजपा नेताओं का पलायन नहीं रोका गया तो प्रदेश में भाजपा को फिर से खड़ा करने में आला नेतृत्व को की दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है।वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद विष्णुदेव मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री बनाए गए थे। मंत्री बनने के बाद विष्णुदेव ने प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ी। इसके बाद से ही पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ा। विष्णुदेव के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube