FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

टाटा–इतवारी एक्सप्रेस में 1.56 लाख की चोरी का खुलासा

रायपुर-  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा–इतवारी एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई 1.56 लाख रुपये की चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। मामले में रायपुर निवासी एक हिस्ट्रीशीटर आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।

टाटा-इतवारी एक्सप्रेस के AC कोच में ₹1.56 लाख की चोरी का पर्दाफाश: RPF ने सीसीटीवी फुटेज से रायपुर के हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

आरपीएफ के अनुसार, टाटा–इतवारी एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री का बैग चोरी हो गया था, जिसमें नकदी और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, यात्रियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई। इसके बाद आरपीएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रायपुर में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की नकदी सहित पूरा सामान बरामद कर लिया गया। बरामद सामग्री की कुल कीमत करीब 1.56 लाख रुपये बताई जा रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube