FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

गंज थाने से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ चोरी का आरोपी! शौचालय ले

रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा में रखा गया चोरी का आरोपी भीमगज उर्फ विक्की पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को शौच के लिए लॉकअप से बाहर लाया गया था। इसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाया और शौचालय से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए तत्काल विशेष टीम गठित कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, भीमगज उर्फ विक्की चोरी के मामले में पुलिस अभिरक्षा में था। नियमित प्रक्रिया के तहत उसे शौच के लिए लॉकअप से बाहर ले जाया गया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों की नजर बचाकर शौचालय से फरार होने में सफलता हासिल कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने थाना परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तत्काल घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और संभावित ठिकानों पर भी तलाश अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का एक और मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

थाने से आरोपी के फरार होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में लापरवाही के पहलू की भी जांच की जा रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube