FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

जांजगीर में पुलिस का बड़ा वेरिफिकेशन अभियान: 50 जवानों की टीम ने 280

जांजगीर-चांपा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जांजगीर कोतवाली पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के तहत 50 पुलिसकर्मियों की टीमों ने दूसरे राज्यों से आए मजदूरों और संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा फिंगरप्रिंट लेकर उनका रिकॉर्ड भी खंगाला।

कोतवाली पुलिस का सघन सत्यापन अभियान, दूसरे राज्यों से आए 150 मजदूरों की गई जांच: जांजगीर में बड़ी कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान दूसरे राज्यों से आए 150 मजदूरों और 130 संदिग्ध व्यक्तियों सहित कुल 280 लोगों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ फिंगरप्रिंट का मिलान कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

अभियान का उद्देश्य जिले में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। सत्यापन के दौरान पुलिस ने लोगों से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने और पहचान संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की अपील भी की।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष सत्यापन अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा बाहरी व्यक्तियों का नियमित सत्यापन जारी रहेगा।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube