FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

कंटेनर के नीचे आने से बाल-बाल बची छात्रा! पुलिस की तत्परता से टला बड़ा

महासमुंद। महासमुंद शहर के बरौंडा चौक पर स्कूल से लौट रही एक छात्रा उस समय बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई, जब वह एक कंटेनर की चपेट में आ गई। मौके पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ व तत्परता से छात्रा की जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया।

कंटेनर की चपेट में आने से बाल-बाल बची छात्रा: महासमुंद के बरौंडा चौक पर टला बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार, छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान बरौंडा चौक पर गुजर रहे एक कंटेनर की चपेट में आने से वह गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि कुछ पल के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद छात्रा को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते बचाव होने से उसकी जान सुरक्षित बच गई।

इस घटना के बाद पालकों, स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने स्कूली समय में शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से बच्चों की जान हर दिन खतरे में रहती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शहर में नो-एंट्री नियम को सख्ती से लागू करने, स्कूल क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था मजबूत करने और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube