कलेक्ट्रेट में मवेशी छोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में भगाने के आरोपों पर निगम का
अंबिकापुर। शहर में आवारा मवेशियों को लेकर चल रहे विवाद के बीच नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने किसानों द्वारा मवेशियों को कलेक्ट्रेट परिसर में लाकर छोड़ने और नगर निगम द्वारा पकड़े गए मवेशियों को ग्रामीण क्षेत्रों में छोड़ने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी मवेशियों को सुरक्षित रखा गया है।

नगर निगम के अनुसार, शहर में आवारा मवेशियों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। निगम ने बताया कि वर्तमान में 181 मवेशियों को घुटरापारा गोठान में सुरक्षित रखा गया है। निगम का कहना है कि मवेशियों को ग्रामीण क्षेत्रों में छोड़ने का आरोप सही नहीं है।
मवेशियों को कलेक्ट्रेट लाकर छोड़े जाने की घटना को लेकर भी निगम की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई है। आयुक्त डीएन कश्यप ने कहा कि निगम पर लगाए जा रहे आरोपों में तथ्य नहीं हैं और पकड़े गए मवेशियों को निर्धारित स्थान पर सुरक्षित रखा गया है।
आवारा मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटनाओं और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायतों के बीच निगम की कार्रवाई जारी है। वहीं, मवेशियों के रखरखाव और उन्हें सुरक्षित रखने को लेकर भी प्रशासन की निगरानी बनी हुई है।
निगम प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें और शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या को नियंत्रित करने में सहयोग करें।
