FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, जंगल की जैव विविधता से

कवर्धा। कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को जंगल सफारी में वन महोत्सव एवं इको ट्रेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ करीब 6 किलोमीटर लंबी तेंदुआ दादर इको ट्रेल का भ्रमण किया।

Bhoramdev Abhyaran

इको ट्रेल भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अभ्यारण्य की प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीवों की विविधता और जंगल के रोमांचक वातावरण का अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि भोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र में इको-टूरिज्म को विकसित करने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पर्यटकों को छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

वन महोत्सव के तहत पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वन विभाग ने बताया कि तेंदुआ दादर इको ट्रेल को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के साथ-साथ वन संरक्षण और जैव विविधता को सुरक्षित रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस मौके पर वन विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि भोरमदेव अभ्यारण्य को इको-टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Admin

Reporter