FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

बिजली कटौती और रिश्वत की शिकायत पर भड़की विधायक भावना बोहरा, जेई

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ठाठापुर-रामपुर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण कर बिजली व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और विभागीय कार्यों के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत विधायक से की।

बिजली समस्या पर अधिकारियों की संवेदनहीनता पर भड़कीं भावना बोहरा, JE को हटाने के निर्देश दिए

शिकायतें सुनने के बाद विधायक भावना बोहरा ने मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर (जेई) को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बिजली आपूर्ति में लापरवाही और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेने पर नाराजगी जताई।

विधायक ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर संबंधित जेई को पद से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भावना बोहरा ने अधिकारियों को बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार करने, किसानों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने और भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Admin

Reporter