FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

नारायणपुर में नक्सलियों का बड़ा विस्फोटक जखीरा बरामद, 15 किलो का कुकर

नारायणपुर। जिले में आईटीबीपी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों के एक बड़े विस्फोटक डम्प का पता लगाकर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से एक बड़े नक्सली हमले की साजिश नाकाम हो गई।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के मंसूबों पर फेरा पानी, 15 किलो वजनी कुकर बम व गोला- बारूद बरामद

सुरक्षा बलों के अनुसार, बरामद सामग्री में 15 किलो वजनी कुकर बम, एक रॉकेट लॉन्चर तथा भारी मात्रा में कारतूस और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल है। बरामदगी के बाद बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) ने मौके पर पहुंचकर आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त टीम क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया विस्फोटक डम्प बरामद हुआ। समय रहते कार्रवाई होने से सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर संभावित बड़े हमले का खतरा टल गया।

फिलहाल सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं और नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Admin

Reporter