FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा में बड़ी चूक, कार पार्सल ऑफिस से होती हुई पटरियों पर पहुंची

रायपुर। राजधानी स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई, जब एक इनोवा क्रिस्टा कार पार्सल कार्यालय के रास्ते सीधे रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई। गनीमत रही कि उस समय ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक स्टेशन परिसर में प्रवेश करने के बाद पार्सल कार्यालय की ओर बढ़ा और वहां से आगे निकलते हुए सीधे रेलवे पटरियों तक पहुंच गया। ट्रैक पर कार दिखाई देने से स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची तथा कार को ट्रैक से हटाया गया।

Raipur Railway Station: पटरियों तक पहुंची एसयूवी कार, ड्राइवर के खिलाफ रेलवे एक्ट में केस दर्ज

प्रारंभिक जांच में घटना को सुरक्षा में गंभीर चूक माना गया है। रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि चालक ट्रैक तक कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई, इसकी भी जांच की जा रही है।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

Admin

Reporter