FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कुल 103 किलो से ज्यादा गांजा बरामद करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी के फरार होने की जानकारी सामने आई है।

https://www.instagram.com/reel/Dd8tEYuiGNH/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई बेलादुला चौकी क्षेत्र में की गई, जहां टीम ने 39.76 किलो गांजा बरामद किया। वहीं दूसरी कार्रवाई भटगांव थाना क्षेत्र में हुई, जहां से 63.35 किलो गांजा जब्त किया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहनों और मोबाइल फोन समेत करीब 89.75 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

पुलिस ने दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Admin

Reporter