FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

जंगल में गाय काटने के आरोप में पांच गिरफ्तार, इरागांव पुलिस की कार्रवाई

कोंडागांव। जिले के इरागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पड्डे में गाय काटे जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद इरागांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को ग्राम पड्डे क्षेत्र में गाय काटे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी इरागांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कथित तौर पर कुछ लोग गाय को काट रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को पकड़ लिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपित गाय को जंगल की ओर ले गए थे और वहां उसे काटे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, मामले में गाय को काटने के पीछे का वास्तविक कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने मौके से संबंधित सामग्री जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपितों के खिलाफ सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद घटना से जुड़े सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा। मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube