FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को किया ब्लैकमेल, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

बिलासपुर: हेराफेरी करने पर नौकरी से निकाला तो मालिक का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल

पुलिस के अनुसार, आरोपितों पर महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने, उसे बदनाम करने और ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद मस्तूरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 77, 79, 296, 351(3), आईटी एक्ट की धारा 66ई, 67, 67बी तथा एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी महिला की निजी या अश्लील सामग्री को प्रसारित करना गंभीर अपराध है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube