FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू

बिलासपुर। अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसा सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा के पास गुरुवार दोपहर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

दोस्तों संग अरपा में नहाने गया था 14  साल का सौरभ, गहरे पानी में डूबने से मौत, जबड़ापारा में पसरा सन्नाटा

जानकारी के अनुसार, किशोर अरपा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे हिस्से में चला गया और पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की।

रेस्क्यू टीम ने करीब दो घंटे तक नदी में अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 2 बजे किशोर का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे की खबर मिलते ही किशोर के परिजन मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube