कुत्ते के भौंकने पर विवाद, तीन युवकों ने चाकू से किया हमला
रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के विजयनगर में कुत्ते के भौंकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। तीन युवकों ने घर के बाहर बुलाकर संजीव बाघ नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, कुत्ते के भौंकने को लेकर संजीव और कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर तीन युवकों ने संजीव को घर के बाहर बुलाया और उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। युवक के परिजनों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे आरोपियों से बचाया।
परिजनों के हस्तक्षेप के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस विवाद के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
