महिला का बैग लेकर फरार हुआ रैपिडो चालक, दो मोबाइल भी चोरी
रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भीम नगर में एक महिला के सामान से भरा बैग लेकर रैपिडो चालक के फरार होने का मामला सामने आया है। बैग में महिला के दो मोबाइल फोन भी रखे हुए थे।

जानकारी के अनुसार, महिला फल खरीदने के बाद रैपिडो वाहन से अपने घर जा रही थी। इस दौरान उसने सामान से भरा बैग वाहन में चालक के पैरों के पास रख दिया था। बैग में अन्य सामान के साथ दो मोबाइल फोन भी थे।
महिला के अनुसार, कुछ समय बाद चालक बैग लेकर फरार हो गया। घटना का पता चलने पर महिला ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रैपिडो चालक की पहचान व उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।
