FEATUREDGeneralLatestNewsराष्ट्रीयस्वास्थ्य

भारत में कोरोना वायरस ने लिया विकराल रूप, बनाया रिकॉर्ड…

Coronavirus India Update : भारत में लॉकडाउन से राहत मिलते ही कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 11,156 मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र, गुजारत और दिल्ली में 5600 से अधिक मामले आए हैं। इसके बाद देश भर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 87 हजार 155 पर पहुंच गया है।

भारत के आर्थिक प्रदेश महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हालात बिगड़ चुके हैं। दिल्ली में सामुदायिक संक्रमण की भी आशंका व्यक्ति सरकारी एजेसियों की तरफ से की गई है। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 3254 मामले बुधवार को आए हैं। तमिलनाडु में 1927, दिल्ली में 1501, गुजरात में 510, हरियाणा में 370, आंध्र प्रदेश में 365, राजस्थान में 355, पश्चिमी बंगाल में 343 और उत्तर प्रदेश में 275 मामले आए हैं।

भारत में अभी तक कोरोना वायरस से 2,87,155 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1,38,054 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 1,40,979 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा 8107 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 357 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 149 लोगों ने दम तोड़ा है।

महाराष्ट्र में 1 लाख के करीब पहुंच मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1 लाख के करीब पहुंच चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में अभी तक 94,041 मामले आए हैं। इनमें से 46087 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि 44,516 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। महाराष्ट्र में अभी तक 3438 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है।

देश में कल 6326 मरीज हुए ठीक

भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में कल 6326 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। देश में अभी तक 1,40,979 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कल महाराष्ट्र में 1877, तमिलनाडु में 1008, दिल्ली में 384, गुजरात में 370, उत्तर प्रदेस में 302 लोग महामारी से ठीक हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube