करमा पूजा के जश्न में खूनी विवाद, युवक पर टांगी से जानलेवा हमला
बलरामपुर। जिले के सामरी थाना क्षेत्र के सेरेंगदाग गांव में करमा पूजा के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद एक युवक पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

https://www.instagram.com/reel/DdoQZ6xi41V/? utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA
पुलिस के अनुसार, आरोपी उदय नगेसिया का करमा पूजा के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने शीतल नगेसिया के पुत्र गेड़वा उर्फ भोटना पर टांगी से हमला कर दिया। आरोपी ने युवक की पीठ और गर्दन के नीचे टांगी से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी उदय नगेसिया को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और उसे थाने ले गई।
सामरी पुलिस ने मामले में आरोपी उदय नगेसिया को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
