FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रेल मंत्री अश्विनी

नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की लंबित रेल परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने और नई परियोजनाओं को गति देने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में राज्य की महत्वपूर्ण रेल लाइनों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इनके निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

Indian Train Game Simulator 3D - Google Play पर ऐप्लिकेशन

बैठक के दौरान 295 किलोमीटर लंबी कटघोरा-डोंगरगढ़ नई रेल लाइन परियोजना और 140 किलोमीटर लंबी रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन परियोजना की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं को राज्य के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इनके कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई रेल लाइनों के निर्माण से बस्तर सहित प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, खनिज परिवहन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार एवं आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने राज्य में प्रस्तावित अन्य रेल परियोजनाओं पर भी सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाने और आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक को छत्तीसगढ़ के रेल बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से प्रदेश के कई जिलों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube