FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री साय, छत्तीसगढ़ की तीन अहम परियोजनाओं

नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बदलते छत्तीसगढ़, विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास को नई गति देने वाली तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया।

छत्तीसगढ़ को मिलेंगे ₹10,500 करोड़ के यूरिया प्रोजेक्ट, 461 गांवों में बिजली और AIIA... पीएम मोदी से सीएम विष्णु देव साय ने मांगी मदद

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आधारभूत ढांचे, पर्यटन, उद्योग और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब नक्सल प्रभावित क्षेत्र की छवि से आगे बढ़कर विकास, पर्यटन और निवेश का नया केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की तीन प्रमुख परियोजनाओं के लिए केंद्र से आवश्यक सहयोग और स्वीकृति का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और बस्तर सहित दूरस्थ क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र सरकार से लगातार मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। वहीं प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube