FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

हसदेव बांगो बांध में छलांग लगाने वाला युवक तीसरे दिन भी लापता, तलाश जारी

कोरबा। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में छलांग लगाने वाला 24 वर्षीय रंजीत यादव तीसरे दिन भी लापता है। घटना के बाद से परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। युवक की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कोरबा में बांध में छलांग लगाने वाला युवक तीसरे दिन भी लापता, NDRF-गोताखोरों ने संभाला मोर्चा

जानकारी के अनुसार, पाली क्षेत्र के चैतमा गोपालपुर निवासी रंजीत यादव रविवार को अपने तीन दोस्तों के साथ मिनीमाता हसदेव बांगो बांध घूमने पहुंचा था। इसी दौरान चारों दोस्तों के बीच पानी में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी।

बताया जा रहा है कि रंजीत ने बांध के गेट के समीप से जलधारा में छलांग लगा दी। घटना के दौरान उसका पानी में तैरते हुए वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रंजीत की तलाश शुरू की गई, लेकिन तीसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल द्वारा बांध के आसपास संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। वहीं, परिजन युवक के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube