FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

सेरीखेड़ी में पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। सेरीखेड़ी इलाके में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पति से अलग रह रही नंदिनी का प्रेमी मेघराज से रिश्ता, रायपुर में दोनों का शव पेड़ पर लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार, सेरीखेड़ी क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने पेड़ पर दो शव लटके देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की वास्तविक वजह सामने लाने के लिए एफएसएल टीम से भी जांच कराई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही दोनों के संबंध और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Admin

Reporter