FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

व्हाट्सएप और स्क्रीनशॉट वाला टिकट अमान्य, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जारी की

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों को डिजिटल अनारक्षित टिकट के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि व्हाट्सएप, स्क्रीनशॉट या किसी अन्य माध्यम से साझा किए गए अनारक्षित (UTS) टिकट यात्रा के लिए वैध नहीं हैं।

Whatsapp पर मिला रेल टिकट नहीं आया काम, यात्री को भरना पड़ा जुर्माना; डिजिटल टिकट के नियम जानना है जरूरी

रेलवे के अनुसार, अनारक्षित टिकट केवल अधिकृत UTS ऑन मोबाइल ऐप या रेलवे द्वारा निर्धारित वैध माध्यम पर ही स्वीकार किए जाएंगे। टिकट जांच के दौरान यात्री को मूल डिजिटल टिकट उसी मोबाइल ऐप में प्रदर्शित करना होगा। स्क्रीनशॉट या फॉरवर्ड किए गए टिकट को वैध टिकट नहीं माना जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अधिकृत माध्यम से ही टिकट प्राप्त करें और टिकट जांच के समय मूल डिजिटल टिकट अपने मोबाइल में उपलब्ध रखें। नियमों का उल्लंघन करने पर रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

रेलवे का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य टिकटों के दुरुपयोग और फर्जीवाड़े पर रोक लगाना तथा यात्रियों को सुरक्षित और पारदर्शी टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराना है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube