FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मराजनीतिरायपुर

युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं पेपर लीक पर होगी सख्त कार्रवाई टंकराम

रायपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने पेपर लीक कानून, CGPSC घोटाले, बाढ़ की स्थिति और कांग्रेस के आरोपों पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

CGPSC भर्ती घोटाला: CBI की चार्जशीट से बड़ा खुलासा, 'होटल और रिसॉर्ट' में  बंटा था पेपर; मास्टरमाइंड अब भी गिरफ्त से दूर - KAROBAR SANDESH

मंत्री वर्मा ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा, ताकि दोषियों को शीघ्र सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

CGPSC भर्ती घोटाले पर उन्होंने कहा कि यह मामला पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का है। इस मामले की CBI जांच जारी है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में किसी को भी बख्शने के पक्ष में नहीं है।

प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर मंत्री ने कहा कि अधिकांश जिलों में हालात सामान्य हैं। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संभावित आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए टंकराम वर्मा ने कहा कि पार्टी आंतरिक गुटबाजी में उलझी हुई है और जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में भी कांग्रेस को निराशा ही हाथ लगेगी। सरकार विकास और जनकल्याण के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube