FEATUREDLatestNewsराष्ट्रीयस्वास्थ्य

भारत में कोरोना वायरस से हालात विकराल, विश्व में चौथे स्थान पर भारत

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस के रोजाना अब दस हजार से अधिक मामले आ रहे हैं। देश में लगातार दूसरे बार 11 हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 11,128 मामले आए हैं। जबकि रिकॉर्ड 393 लोगों की एक दिन में मौत हुई है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 98 हजार 283 पर पहुंच गई है। इसके बाद कोरोना वायरस से प्रभावित विश्व के टॉप चार देशों में भारत शामिल हो गया है।

देश में महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु और दिल्ली में रोजाना दो-दो हजार के करीब संक्रमित आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 11 जून को रिकॉर्ड 3607 मामले आए हैं। जबकि दिल्ली में 1877 और तमिलनाडु में 1875 मरीजों में कोविड 19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गुजरात में 513, उत्तर प्रदेश में 478, पश्चिमी बंगाल में 440, हरियाणा में 389 मामले आए हैं।

दूसरी तरफ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,98,283 हो चुकी है। इनमें से 1,42,795 मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना वायरस सक्रिय मरीजों का विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार चल रहा है। इसके अलावा 1,46,972 मरीज अभी तक ठीक होकर घऱ जा चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस से साढ़े आठ हजार मरीजों की अभी तक मौत हो चुकी है।

देश में 24 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 393 की मौत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमित बढ़ने के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 393 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक 11 जून को महाराष्ट्र में 152, दिल्ली में 101, गुजरात में 38, उत्तर प्रदेश में 24, हरियाणा में 12 और पश्चिमी बंगाल में 10 लोगों ने दम तोड़ा है।

देश में 6 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक

कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में 11 जून को 6 हजार से अधिक मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। महाराष्ट्र में 1562, तमिलनाडु में 1372, दिल्ली में 486, गुजरात में 366 और उत्तर प्रदेश में 321 मरीज ठीक हुए हैं।

विश्व में चौथे स्थान पर भारत

कोरोना वायरस से प्रबावित देशों में भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इंग्लैंड को पीछे छोड़कर भारत चौथे स्थान पर पहुंचा है। इंग्लैंड में इस वक्त 2.91 लाख संक्रमित हैं जबकि भारत में यह संख्या 2.98 लाख को पार कर गई है। वहीं पूरे विश्व में अभी तक 75 लाख आबादी वायरस की चपेट में आ चुकी है। अमेरिका में अभी तक 20.89 लाख लोग महामारी से जूझ रहे हैं। पाकिस्तान में 1.25 लाख संक्रमित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube