FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

मानसून में निखरी मिचनार घाटी की खूबसूरती, पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा बस्तर का प्राकृतिक स्वर्ग

जगदलपुर। मानसून की दस्तक के साथ ही बस्तर का प्राकृतिक सौंदर्य अपने पूरे शबाब पर पहुंच गया है। चारों ओर फैली हरियाली, पहाड़ियों से उतरते झरने, कल-कल बहती नदियां और ठंडी हवाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। ऐसे में जिला मुख्यालय जगदलपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित मिचनार घाटी इन दिनों प्रकृति प्रेमियों और सैलानियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

मानसून के दौरान मिचनार घाटी का नजारा बेहद मनमोहक हो जाता है। पहाड़ियों से गिरते झरने, घने जंगल और प्राकृतिक वादियां यहां आने वाले पर्यटकों को सुकून का अहसास कराती हैं। सप्ताहांत और छुट्टियों के दिनों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य जिलों और राज्यों से भी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।

पर्यटन की दृष्टि से मिचनार घाटी तेजी से अपनी अलग पहचान बना रही है। प्राकृतिक सुंदरता के बीच फोटोग्राफी, ट्रैकिंग और परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह स्थान लोगों की पसंद बनता जा रहा है। मानसून के मौसम में यहां का मनोहारी दृश्य पर्यटकों को बार-बार आने के लिए प्रेरित करता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यहां बुनियादी पर्यटन सुविधाओं का और विस्तार किया जाए तो मिचनार घाटी बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी मजबूत पहचान बना सकती है। प्रशासन भी पर्यटकों से अपील कर रहा है कि प्राकृतिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखें तथा बारिश के मौसम में सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube