FEATUREDGeneralLatestNewsराष्ट्रीयस्वास्थ्य

आतंकी हमला : पिछले 24 घंटे में 9 आतंकी मारा गया, शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर | शोपियां जिले के पिंजोरा इलाके में जारी मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आज शोपियां जिले के पिंजोरा इलाके में जारी मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि शोपियां के पिंजोरा इलाके में कुछ आतंकी छुपे हैं। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पिंजोरा इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। काफी देर चली फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया गया है।

रविवार को सरक्षाबलों ने मार गिराए थे तीन आतंकी

बता दें कि रविवार को शोपियां जिले के रेबेन इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गारिया था। सेना ने जानकारी देते हुए बताया था कि अभी तक तीनों आतंकवादियों की पहचान नहीं हुई है।

फिलहाल पूरे इलाके में सीआरपीएफ, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और स्थानीय पुलिस के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है और आतंकवादियों को ढूंढा जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुरक्षाबलों ने बीते 20 दिनों के अंदर जम्मू कश्मीर में 12 आतंकवादियों को मार गिराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube