FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

बिजली उपभोक्ताओं को राहत: बढ़े हुए लोड का अतिरिक्त शुल्क अब दिसंबर के

रायपुर। बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब यदि किसी उपभोक्ता के यहां लगातार तीन महीने तक निर्धारित सीमा से अधिक बिजली की खपत दर्ज होती है और इसके आधार पर बिजली कंपनी द्वारा कनेक्शन का लोड बढ़ाया जाता है, तो उससे संबंधित अतिरिक्त शुल्क अगले महीने के बिजली बिल में नहीं जोड़ा जाएगा।

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब अचानक भारी-भरकम नहीं आएगा बिजली बिल, दिसंबर में होगा समायोजन

नई व्यवस्था के तहत बढ़े हुए लोड का अतिरिक्त शुल्क दिसंबर माह के बिजली बिल में समायोजित किया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं पर एक साथ आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और उन्हें भुगतान के लिए अतिरिक्त समय भी मिलेगा।

बिजली कंपनी का मानना है कि यह व्यवस्था उन उपभोक्ताओं के लिए राहतकारी साबित होगी, जिनके यहां मौसम या अन्य कारणों से कुछ महीनों तक बिजली की खपत सामान्य से अधिक रहती है। नई व्यवस्था लागू होने से बिल भुगतान की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक होगी और उपभोक्ताओं को अतिरिक्त शुल्क की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

Admin

Reporter