FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

चुनावी रणनीति बनाने रायपुर में जुटे भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला में नगरीय निकाय चुनाव कार्ययोजना बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठन की भूमिका और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की जा रही है।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राम भारती, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी एवं डॉ. नवीन मार्कंडेय शामिल हुए। इसके अलावा सांसद एवं भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडे, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस बैठक को संगठन की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में प्रदेशभर के नगरीय निकायों में पार्टी की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और चुनावी कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

भाजपा नेतृत्व की इस बैठक में जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी से साफ है कि पार्टी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियों को व्यवस्थित करने में जुटी है।

Admin

Reporter