शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म, पुलिस लाइन का आरक्षक गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले के तखतपुर में पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक को शादी का झांसा देकर युवती से तीन वर्षों तक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, तखतपुर पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक सुमंत मिरी उर्फ संतन मिरी पर आरोप है कि उसने एक युवती को शादी का भरोसा देकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।
इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
