FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुरराष्ट्रीय

राशन लेने की झंझट होगी खत्म, शहर में लगेगा पहला ग्रेन एटीएम

रायपुर। शहर के राशन कार्ड धारकों को जल्द ही राशन दुकानों में लगने वाली लंबी कतारों और सर्वर की समस्या से राहत मिलने वाली है। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के सहयोग से जिले में पहली अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम (अनाज एटीएम) स्थापित की जा रही है। इस आधुनिक व्यवस्था के शुरू होने से हितग्राही बिना किसी कर्मचारी की सहायता के मशीन से स्वयं निर्धारित मात्रा में अनाज प्राप्त कर सकेंगे।

बिलासपुर में लगेगा पहला ग्रेन एटीएम, लाइन और सर्वर की झंझट खत्म... अंगूठा लगाते ही मशीन से निकलेगा अनाज

नई प्रणाली के तहत हितग्राही को पहले बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना होगा। पहचान सत्यापित होते ही मशीन उसके राशन कार्ड में दर्ज पात्रता के अनुसार गेहूं, चावल अथवा अन्य निर्धारित खाद्यान्न स्वचालित रूप से उपलब्ध कराएगी। इससे वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक बनेगी।

ग्रेन एटीएम के संचालन से राशन दुकानों में भीड़ कम होने के साथ ही सर्वर संबंधी समस्याओं का प्रभाव भी घटेगा। साथ ही अनाज की तौल में पारदर्शिता आएगी और हितग्राहियों को कम समय में अपना राशन मिल सकेगा।

खाद्य विभाग का मानना है कि यह व्यवस्था सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो भविष्य में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ग्रेन एटीएम स्थापित किए जाने की योजना है।

Admin

Reporter