FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

NEET UG 2026 का रिजल्ट जल्द, जुलाई में शुरू होगी मेडिकल एडमिशन की काउंसलिंग

नई दिल्ली।  (एनटीए) जल्द नेशनल टेस्टिंग एजेंसीही NEET UG 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रही है। 21 जून को आयोजित परीक्षा के बाद जारी की गई प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। अब विशेषज्ञ समिति द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा पूरी कर ली गई है और फाइनल आंसर-की के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जा रही है।

एनटीए द्वारा परिणाम जारी होने के साथ ही अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। परिणाम के आधार पर अखिल भारतीय रैंक (AIR), श्रेणीवार रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जारी किया जाएगा।

रिजल्ट घोषित होने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से अखिल भारतीय कोटा (AIQ) की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की मेडिकल काउंसलिंग प्राधिकरण भी अपने-अपने स्तर पर एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें और काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Admin

Reporter