FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

भाठागांव में नगर निगम टीम से मारपीट, 5-6 घायल

रायपुर। राजधानी के भाठागांव इलाके में सब्जी बाजार हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि निगम के करीब 4-5 कर्मचारी घायल हो गए। घटना में एक पुलिस जवान के भी घायल होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम भाठागांव में सड़क और सार्वजनिक स्थान पर लगने वाले सब्जी बाजार को हटाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान निगम कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में घायल निगम कर्मचारियों और पुलिस जवान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद नगर निगम की टीम पुरानी बस्ती थाने पहुंची है। निगम कर्मचारियों की ओर से मामले में शिकायत दर्ज कराने और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान के साथ घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Admin

Reporter