FEATUREDLatestNewsजुर्ममनोरंजनराष्ट्रीय

मोस्ट-वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम की नई गर्लफेंड और वो भी इस जानी-मानी एक्ट्रेस के साथ

नई दिल्ली | भारत के मोस्ट-वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस महविश हयात के साथ जोड़ा जा रहा है। महविश हयात पाकिस्तान की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 6 जनवरी 1983 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। महविश की मां, रुखसार हयात 80 के दशक की लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री थीं। महविश के सबसे बड़े भाई जीशान गायक और संगीतकार हैं। उनके दूसरे बड़े भाई, दानिश हयात भी एक अभिनेता हैं। उन्होंने फैजा अशफाक से शादी की है। महविश हयात की बड़ी बहन अफशीन भी गायक हैं।

महविश हयात ने अपने करियर की शुरुआत में एक आटइम नंबर किया था। महविश की उम्र 37 साल है, वह दाऊद से 27 साल छोटी हैं। अपने लुक के लिए जानी जाने वालीं हयात पाकिस्तान की एक टॉप सिंगिंग स्टार भी है और अक्सर कुछ जानी-मानी हस्तियों के कार्यक्रमों को होस्ट करती हैं।

भारत का मोस्ट वांटेड भगोड़े दाऊद इब्राहिम का नाम इन दिनों पाकिस्तान की प्रमुख फिल्म अभिनेत्री ‘ग्लैमरस गर्ल’ मेहविश हयात के साथ जुड़ रहा है। उसने अपने दबदबे के चलते हयात को कई फिल्मों में काम भी दिलाया है। मेहविश को गैंगस्टर गुड़िया के नाम से भी जाना जा रहा है।

ख़बरों के मुताबिक हयात के केवल दाऊद ही नहीं, कई क्रिकेटर और यहां तक की पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से भी करीबी संबंध हैं। पिछले साल मेहविश हयात को पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कारों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया था।

इसके बाद तो सोशल मीडिया कई तरह की कहानियों से पट गया था। लोगों का कहना था कि उसे पुरस्कार इसलिए मिला, क्योंकि उसके पाकिस्तान में बहुत ताकतवर लोगों से संबंध हैं। एक प्रमुख वेबसाइट ने तभी दाऊद इब्राहिम से उनकी करीबी के बारे में संकेत दिया था।

37 साल की हयात के ट्विटर पर 14 लाख फॉलोवर्स हैं। हाल में हयात को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई भारतीयों ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल करते हुए लिखा कि जिसने 1993 के मुंबई में बम धमाकों में सैकड़ों निर्दोष लोगों की हत्या की उसके साथ वह करीबी रिश्ते में है। पाकिस्तान के लोगों ने भी हयात को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने पर सवाल उठाए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने बॉलीवुड के खिलाफ उगला जहर, लगाए ये आरोप-

महविश को गैंगस्टर गुड़िया के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा महविश हयात ‘बिल्ली’ के नाम से भी मशहूर है। क्योंकि महविश ने साल 2014 में आई फिल्म “ना मालूम अफराद” में बिल्ली का किरदार अदा किया था। 2019 की टॉप 10 सेक्सिएस्ट एशियन फीमेल में महविश हयात 9वें नंबर पर थीं। खूसूरती की वजह से महविश को पाकिस्तान की कटरीना भी कहा जाता है।

महविश हयात ने साल 2009 में आई फिल्म ‘इंशाअल्लाह’, 2015 जवानी फिर नहीं आनी, 2016 ‘एक्टर इन लॉ’, 2016 में आई ‘टीम’, 2017 में आई ‘पंजाब नहीं जाऊंगी’ और साल 2018 में ‘जवानी फिर नहीं आनी-2’, ‘लोड वेडिंग’ समेत कई फिल्मों में काम किया है। महविश एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक जानी मानी गायिका भी हैं

पिछले साल महविश हयात को पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कारों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। महविश पाकिस्तान की किसी अभिनेत्री से प्रभावित नहीं है। वह अमरीकी गायिका और डांसर बेयांसे और मडोना की प्रशंसक हैं।

akhilesh

Chief Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *