Latestराष्ट्रीय

भारत में कोरोना वायरस के विकराल रूप, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 हज़ार से ज़्यादा मामले

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस के मामले ने पिछले 24 घंटे में नया रिकॉर्ड बना दिया है। देश में पहली बार 24 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 14721 मामले आए हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र में 3-3 हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं। देश में अभी तक 3.95 लाख लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

देश के दो राज्यों में 19 जून को पहली बार 3 हजार से अधिक मामले आए हैं। महाराष्ट्र में 3827 और दिल्ली में 3137 लोग महामारी से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 2115, उत्तर प्रदेश में 809, हरियाणा में 525, तेलंगाना में 499, आंध्र प्रदेश में 465, पश्चिमी बंगाल में 355 मरीजों में कोविड 19 की पुष्टि हुई है।

दूसरी तरफ भारत में अभी तक 3 लाख 95 हजार 812 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1,68,586 मरीजों का अभी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 2,14,206 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 365 लोगों की मौत हुई है। अभी तक 12 हजार 970 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube