FEATUREDराष्ट्रीय

देश में फिर दहक उठी कोरोनावायरस, बीते 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 17 हज़ार के क़रीब नए मामले

Coronavirus India Update : भारत में कोरोना वायरस के मामले कम होने के बजाए दोगुनी गति से आगे बढ़ रहे हैं। देश में पहली बार 16 हजार से अधिक लोग सिर्फ एक दिन में संक्रमित हुए हैं। इसके बाद अभी तक 4 लाख 72 हजार 985 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 14907 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी प्रदेश कहे जाने वाले महाराष्ट्र में हालात बदतर हो चुके हैं। दोनों राज्यों में रोजाना 7 हजार से अधिक मामले आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 24 जून को 3889, दिल्ली में 3788 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 2865, तेलंगाना में 891, उत्तर प्रदेश में 664, गुजरात में 572, आंध्र प्रदेश में 497, हरियाणा में 490, पश्चिमी बंगाल में 445 मामले आए हैं।

दूसरी तरफ भारत में 24 जून को 16868 नए लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 13089 लोग महामारी से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इसके बाद अभी तक 4,72,985 लोग भारत में संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1,86,335 मरीज सक्रिय हैं जिनका उपचार अस्पतालों में किया जा रहा है। इसके अलावा 2,71,688 अभी तक ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं।

15 हजार के करीब लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस के मरीज बढ़ने के साथ मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 424 लोगों की मौत हुई है। अभी तक देश में 14907 लोग दम तोड़ चुके हैं। महाराष्ट्र में 6739, दिल्ली में 2365, गुजरात में 1736 और तमिलनाडु में 866 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube