FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के वेतन में गबन का मामला: हेमचंद यादव

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से कथित गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मोहन नगर थाना पुलिस ने जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की।

दुर्ग में महिला कर्मचारी के वेतन में 1.49 लाख का गबन! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, एक दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से 1 लाख 49 हजार 384 रुपये के कथित गबन का मामला सामने आया था। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान वित्तीय दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कुलसचिव की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। मामले में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित गबन में किसी अन्य कर्मचारी या अधिकारी की भूमिका तो नहीं रही। पुलिस वित्तीय लेन-देन और संबंधित दस्तावेजों की भी गहन जांच कर रही है।

इस कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube