FEATUREDLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत, अधिकतम आयु सीमा

रायपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने अन्य शासकीय सेवाओं और उच्च पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से अधिक उम्र के उन अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में अवसर मिल सकेगा, जो अब तक निर्धारित आयु सीमा के कारण आवेदन से वंचित रह जाते थे।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला... सरकारी कर्मचारियों को आयु सीमा में 7 साल की छूट, अब 45 वर्ष तक दे सकेंगे परीक्षा

सरकार के इस निर्णय का सीधा लाभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को मिलने की उम्मीद है। आयु सीमा बढ़ने से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को विभिन्न शासकीय पदों के लिए आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

सात साल बढ़ी अधिकतम आयु सीमा

नए निर्णय के तहत अधिकतम आयु सीमा में 7 वर्ष की बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां अभ्यर्थी 38 वर्ष की आयु तक संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते थे, वहीं अब यह सीमा बढ़कर 45 वर्ष हो जाएगी। इससे लंबे समय से सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अवसरों का दायरा बढ़ेगा।

उच्च पदों पर आवेदन का भी रास्ता आसान

सरकार के फैसले में अन्य शासकीय सेवाओं के साथ उच्च पदों पर आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने का भी प्रावधान किया गया है। इससे अनुभवी और योग्य अभ्यर्थियों को सरकारी सेवाओं में आने का अवसर मिलेगा।

सरकार के इस फैसले को रोजगार के अवसर बढ़ाने और प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक अभ्यर्थियों को मौका देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, अलग-अलग भर्ती नियमों और पदों के लिए लागू शर्तें संबंधित विज्ञापन में स्पष्ट की जाएंगी।

Admin

Reporter