FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़

नकल शाखा की लापरवाही पर भड़के अधिवक्ता, तहसील कार्यालय और

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तहसील कार्यालय और न्यायालयों की नकल शाखा में व्याप्त अव्यवस्था तथा बाबुओं की कथित मनमानी के विरोध में अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि नकल शाखा में समय पर दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और पक्षकारों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बिलासपुर में बाबूओं की मनमानी पर वकील नाराज, एडीएम ऑफिस में नकल निकलवाने के लिए चक्कर काटने को मजबूर, SDM से कर दी शिकायत

अधिवक्ताओं का कहना है कि नकल शाखा में लंबे समय से लचर कार्यप्रणाली बनी हुई है। कई बार निर्धारित समय के बाद भी आवश्यक दस्तावेज और प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध नहीं कराई जातीं, जबकि बाबुओं का रवैया भी सहयोगात्मक नहीं रहता। इससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

इस व्यवस्था के खिलाफ अधिवक्ताओं ने विरोध जताते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की। उनका कहना है कि यदि जल्द ही नकल शाखा की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया और मनमानी पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

अधिवक्ताओं ने प्रशासन से नकल शाखा की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने, पर्याप्त कर्मचारियों की नियुक्ति करने तथा आम नागरिकों को समय पर दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए नकल शाखा की व्यवस्था में सुधार बेहद आवश्यक है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube