FEATUREDLatestNewsरोचक तथ्य

इतिहास के पन्नों में 11 जुलाई! भारत और विश्व की ऐतिहासिक व प्रमुख घटनाएं जानिए

देश और दुनिया के इतिहास में 11 जुलाई कई कारणों से महत्वपूर्ण हैं, आज की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1346: लक्जेमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।

1673: नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर।

1889: सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।

1921: मंगोलिया को चीन से आजादी मिली।

1930: ब्रेडमैन ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए।

1948: येरूशलम पर पहला हवाई हमला।

1960: भारतीय फिल्म अभिनेता कुमार गौरव का जन्म हुआ।

1973: पैरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 122 की मौत।

1977: मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।

1979: अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी. यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी. इसके गिरने से पहले पूरी दुनिया में कयास लगाए जा रहे थे कि यह धरती पर कहां गिरेगी और कितना नुकसान होगा।

1987: दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पर कर लिया. संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।

1995: बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।

1995: अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते बने।

2002: चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2006: मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube