FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

सरपंच मंगल सिंह मरकाम हत्याकांड का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

कोण्डागांव। बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के मोहपाल दिगानार गांव के सरपंच मंगल सिंह मरकाम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सरपंच के कथित प्रेम-प्रसंग को लेकर आरोपी परिवार में पहले से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या की पूर्व योजना बनाई थी।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें 👇

https://www.instagram.com/reel/Dd810LoCtDq/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA==

पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर की रात आरोपियों ने सरपंच मंगल सिंह मरकाम को जंगल में घेर लिया। इसके बाद डंडे और लोहे की रॉड से उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। हमले के बाद आरोपियों ने सरपंच के हाथ बांध दिए और उन्हें घटनास्थल से करीब 60 मीटर दूर ले जाकर कंबल से ढंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इधर, सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद घायल सरपंच को उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ेडोंगर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा और लोहे का रॉड भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Admin

Reporter