FEATUREDGeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़जुर्मरायपुर

उजियारा अभियान में कोयलीबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.11 लाख का माल

कोयलीबेड़ा। अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत कोयलीबेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60,480 रुपए की अवैध शराब, 600 रुपए नगद और शराब परिवहन में इस्तेमाल इंडिका वाहन बरामद किया है। जब्त वाहन की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में कुल 1 लाख 11 हजार 80 रुपए का सामान बरामद किया गया है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें 👇

https://www.instagram.com/reel/Dd86orUCaxk/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=MzRlODBiNWFlZA=

पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ आशीष बंछोर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अंतागढ़ संतोष कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना कोयलीबेड़ा पुलिस और साइबर टीम कांकेर द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को थाना कोयलीबेड़ा में मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंडिका वाहन क्रमांक CG 04 HC 1986 से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम गठित की और संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके साथ ही 600 रुपए नगद भी मिले। पुलिस ने शराब और नगदी को जब्त करते हुए वाहन को भी कब्जे में लिया।

मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब शराब के स्रोत और इसे कहां खपाने की तैयारी थी, इस संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

Admin

Reporter